मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को शासकीय सेवा का मौका देने के लिए 2 फीसदी सीटें आरक्षित की हैं तो पुलिस में 500 से अधिक पदों पर नियुक्ति शुरू हो गई है और अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी।

36वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से मंगलवार को संवाद के दौरान मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे होनहार खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। खास मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है इस बार के राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम रवाना होने वाली है।

पिछली बार जहां प्रदेश ने 20 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर 68 मेडल प्राप्त किए थे, वहीं इस बार 28 खेलों में उत्तर प्रदेश भाग ले रहा है। यह सकारात्मक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल के प्रति बढ़ी जागरूकता का ही परिणाम है। खेलों के इस राष्ट्रीय कुंभ में भाग लेने जा रहे 462 सदस्यीय दल को ‘टीमवर्क’ का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के शानदार प्रदर्शन के प्रति विश्वास जताया।

2022-09-27 18:00:48 https://wisdomindia.news/?p=6322
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *