एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज रविवार को कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें ही बरकरार हैं। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर का रेट 205 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार इजाफा 7 मार्च को कंपनियों ने किया था। उसके बाद से दाम स्थिर हैं। बता दें, बीते महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

दिल्ली – 913 रुपये

कोलकाता – 939 रुपये

नोएडा – 910.50 रुपये

बेंगलुरू – 915.50 रुपये

भुवनेश्वर – 939 रुपये

चंडीगढ़ – 922.50 रुपये

हैदराबाद – 965 रुपये

जयपुर – 916.50 रुपये

लखनऊ – 950.50 रुपये

पटना – 922 रुपये

1 अप्रैल को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 205 रुपये तक का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च के महीने में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 144.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, तब ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तब 60 रुपये का इजाफा हुआ था। बता दें, 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर का रेट 51 रुपये बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद अब यह फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर 549 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक बिना किसी एड्रेस प्रूफ के यह छोटकू गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से प्राप्त कर सकते हैं।

पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी में बताया गया था कि एलपीजी की बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। अब रोजाना 46 से 50 लाख की बुकिंग हो रही है। इससे पहले यह 50 लाख से अधिक हो रही थी। सरकार ने कहा कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह से खत्म होने की कोई जानकारी सामने नहीं है।

सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग ओटीपी आधारित कर दिया है। गांव में 45 दिन और शहरों में 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *