देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला विधेयक लोकसभा में पास न होने का दुख जताया। पीएम मोदी ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहाकि लटकाना, अटकाना, भटकाना, कांग्रेस की शुरू से ही यही नीति रही है। पीएम मोदी ने उदाहरण सहित कांग्रेस के उन कदमों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहाकि भारत के साथ बहुत से देश आजाद हुए। आज यह सब देश बहुत आगे जा चुके हैं। लेकिन भारत आज भी आगे नहीं जा पाया क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा ही सुधारात्मक कदमों को रोककर रखा। पीएम मोदी ने कहाकि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस ने फिर एक बात सिद्ध कर दी है कि कांग्रेस एंटी रिफॉर्म पार्टी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि कांग्रेस ने पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद लटकाया। पाकिस्तान के साथ साथ पानी विवाद लटकाए रखा। ओबीसी आरक्षण विवाद 40 साल लटकाया। वन रैंक वन पेंशन को भी लंबे समय तक अटकाए रखा। उन्होंने कहाकि इस रवैये का खामियाजा देश ने भुगता है। उन्होंने कहाकि ये लोग विभाजन की आग को सुलगाना चाहते हैं क्योंकि बांटो और राज करो ये राजनीति कांग्रेस अंग्रेजों से विरासत में सीखकर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है। उन्होंने कहाकि देश के सामने मौजूद सभी चुनौतियां कांग्रेस के रवैये की वजह से हैं।

पीएम मोदी ने कहाकि कांग्रेस और उसके साथियों ने हमेशा महिला आरक्षण के प्रयासों में रोडे़ अटकाए हैं। कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है। उन्होंने कहाकि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को विफल करके हमारे संविधान का अपमान किया है। पीएम मोदी ने आगे कहाकि देश की बहन बेटियां कांग्रेस के नकारात्मक रवैया का करारा जवाब देंगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आवश्यक सुधारों के बारे में हमेशा झूठी बातें फैलाईं और हर सुधार में देरी की।

इससे पहले पीए मोदी ने कहाकि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारी शक्ति वंदन संशोधन सभी राज्यों की शक्ति में समान वृद्धि का प्रयास था। ये संसद में सभी राज्यों की आवाज को अधिक शक्ति देने का प्रयास था। उन्होंने कहाकि सब राज्यों की समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। लेकिन इस प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है। कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, डीएमके जैसे दल इस भ्रूण हत्या के जिम्मेदार हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *