वैभव सूर्यवंशी की चर्चा भले ही पिछले सीजन में बीच में शुरू हुई थी, जब उन्होंने दूसरे मैच में 35 गेंदों में शतक जड़ा था। हालांकि, आईपीएल 2026 से पहले वह खूब लाइमलाइट में हैं। आईपीएल 2025 का आधा सीजन खेलकर ही वे सुपरस्टार बन चुके हैं। इसके बाद डोमेस्टिक क्रिकेट और यूथ क्रिकेट में उन्होंने खूब रन बनाए हैं। अब वे फिर से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हैं। इस बीच आईपीएल 2026 से पहले आरआर के एक कार्यक्रम में वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि आप इस सीजन कितने रन बनाएंगे तो उन्होंने बहुत मजेदार जवाब दिया।

14 साल का यह बल्लेबाज अपना दूसरा IPL सीजन खेलने के लिए तैयार है। वैसे तो यह बहुत छोटा है, लेकिन उससे बहुत उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स को हैं। यही वजह है कि एक रिपोर्टर ने इस टीनएजर से IPL के 19वें एडिशन से उसके टारगेट के बारे में पूछा। रिपोर्टर ने पूछा, “IPL 2026 के लिए आपके क्या प्लान हैं? जैसे कितने रन मारने हैं, कुछ गोल हैं आपके IPL के ऑरेंज कैप के लिए?” इस पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “ऐसा क्वेश्चन पूछोगे तो मैं दो तीन हजार रन बोल दूंगा।”

RR के स्टार ने पहले तो अपने जवाब से सभी को हंसा दिया और फिर उन्होंने आगे कहा, “मैं कोई खास रन टारगेट नहीं कर सका। मैं प्रोसेस फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर फोकस नहीं कर रहे हैं। हम बस इस सीजन में बेहतर करने का टारगेट बना रहे हैं।” उम्र भले ही वैभव सूर्यवंशी की कम है, लेकिन छक्के जड़ने की उनकी ताकत उन्हें दुनिया के टॉप सिक्स हिटर्स के आसपास रखती है।

यह खिलाड़ी तब चर्चा में आया था जब राजस्थान रॉयल्स यानी आरआर ने 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में उसे 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, शुरुआत में उनको मौका नहीं मिला था, लेकिन संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद जब वे ओपन करने उतरे तो सात मैचों में 36 के औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाने में सफल हुए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *