ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोग बहुत ही उल्लास और उत्साह के साथ मनाते हैं। रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत और रोजा रखने के बाद ईद का जश्न देखते ही बनता है। इसे ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है और इसका एक और नाम मीठी ईद भी है। इस खास मौके पर लोग अपनों के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। बता दें कि रमजान का महीना लोगों को ये याद दिलाने आता है कि अपनी जमीनी हकीतत को कभी नहीं भूलना है और हमेशा शांति और भाईचारे के साथ इस जीवन को बीताना है।

इस महीने में लोग जरूरतमंदों की भी सेवा करते हैं। साथ ही ईद के मौके पर लोग अपने खास लोगों को मुबारकबाद भी देते हैं। अगर अभी तक आपने लोगों को विश नहीं किया है तो नीचे पढ़ें ईद 2026 के लिए सबसे यूनीक और लेटेस्ट मुबारकबाद।

1. चांद की रोशनी से रोशन हो आपका हर सपना,

ईद के मौके पर भेज रहा हूं आपको पैगाम अपना।

ईद मुबारक!

2. मीठी सेवइयों जैसी आज से आपकी हो हर सुबह,

अल्लाह दें खुशियों की कभी ना खत्म होने वाली वजह।

ईद मुबारक!

3. हर दुआ में मेरी हो आपका नाम शामिल,

अल्लाह इस ईद पर करें आपकी हर खुशी को कामिल।

ईद मुबारक!

4. चांद की ठंडी छांव में मिले आपको सुकून अपार,

आज की ईद लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार।

ईद मुबारक!

5. रिश्तों में मिठास और दिलों में प्यार रहे,

हर बार की तरह इस बार भी ईद आपके लिए खास रहे।

ईद मुबारक!

6. अल्लाह आपकी हर ख्वाहिश पूरी करे,

उनकी नेमत से जीवन खुशियों से भरे।

ईद मुबारक!

7. हर खुशी आपके कदम चूमे बार-बार,

ईद का दिन लाए अपनों का ढेर सारा प्यार।

8. सज जाए आपकी जिंदगी रंगों से नई,

ईद की खुशियों से रंग जाए जीवन के दिन कई।

ईद मुबारक!

9. आज हर गम आपसे कोसों दूर चला जाए,

ईद का ये त्योहार आपकी झोली खुशियों से भर जाए।

ईद मुबारक!

10. दिलों में मोहब्बत और चेहरों पर मुस्कान हो,

इस साल की ईद सबसे खास और शानदार हो।

ईद मुबारक!

11. ईद का ये चांद आपके लिए खुशियां लाए हजार,

हर दुआ में बस आपका नाम ही आए बार-बार।

ईद मुबारक!

12. खुशियों की बारिश हो आपके घर-आंगन में,

अल्लाह का प्यार मिले आपको इस जीवन में।

13. हर पल में हो सुकून और हर दिन हो खास,

ईद पर अल्लाह दें खुशियों का अनमोल एहसास।

ईद मुबारक!

14. नूर से भरा हो आपका हर एक दिन,

ईद पर आप कभी भी ना रहें अपनों के बिन।

ईद मुबारक!

15 आज से खुशियां ही हो आपकी पहचान,

इस ईद आपको मिले जश्न का बड़ा सा आसमान।

ईद मुबारक!

16. हर खुशी आपके दरवाजे पर दस्तक दे,

अल्लाह आपकी जिंदगी को और भी हसीन कर दे।

ईद मुबारक!

17. आपकी जिंदगी में रोशनी ही रोशनी हो,

ईद पर पूरी हो वो कहानी जो आपकी अपनी हो।

18. हर दुआ में मेरी इतना असर हो,

जिंदगी में आपकी खुशियों का बसर हो।

ईद मुबारक!

19. चांद की चांदनी आपके जीवन में ले आए चमक,

अल्लाह की वजह से हर हो आपकी ही धमक।

20. आज हर लम्हा हो खुशियों से भरा,

सब है आपका आसमान में देखो तो जरा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *