कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की रविवार को बैठक होगी, जिसमें पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर फैसला होगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके गुलाम नबी आजाद के आवास पर जी-23 ग्रुप के मेंबर्स की बैठक हुई है। जानकारी के अनुसार, आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर 51 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था।

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से एक दिन बाद जी-23 सदस्यों ने आजाद के आवास पर मीटिंग की है। जानकारी के अनुसार, बैठक आजाद के बुलावे पर की गई। हालांकि बैठक में किस बात पर चर्चा हुई यह पता नहीं लग पाया है। कल यानी रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है जिसमें, कांग्रेस ने अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है।

इससे पहले आजाद ने शुक्रवार को सोनिया गांधी को लिखे पांच पन्नों का पत्र भेजकर इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी नाममात्र की अध्यक्ष हैं, जबकि सारे फैसले राहुल गांधी और उनके पीए-गार्ड ले रहे हैं। आजाद के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन पर निजी हमले किए।

2022-08-27 16:37:55
02
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *