प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रविवार को डिजिटल तरीके से मारुति सुजुकी के नए वाहन विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गुरुग्राम और मानेसर के बाद राज्य में मारुति सुजुकी का यह तीसरा प्लांट होगा। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की औद्योगिक प्रगति की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित होगा।

सीएम खट्टर के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि हरियाणा देश में वाहन विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन गया है। मौजूदा समय में भारत में जितनी भी कारें बनाई जाती हैं, उनमें से करीब 50 फीसदी का निर्माण हरियाणा में होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मारुति सुजुकी हरियाणा में एक और संयंत्र लगाने जा रही है जिससे राज्य में एक और नया औद्योगिक केंद्र विकसित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई है जिसके चलते ही राज्य औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेजी से प्रगति कर रहा है।

खट्टर ने कहा कि मारुति कार के अलावा सुजुकी के बाइक विनिर्माण संयंत्र की भी आधारशिला रखी जाएगी। मारुति और सुजुकी के बड़े निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य का विकास होगा। इस संयंत्र के लिए भूमि आवंटन के समझौता-पत्रों पर हस्ताक्षर मई महीने में हुए थे।

2022-08-27 16:35:37
कर्नाटक में CM पोस्ट पर थम नहीं रहा नाटक? DK के भाई का हाईकमान को संकेत
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *