पर्यावरण संरक्षण और गोमती नदी पर हुए अवैध कब्जे को लेकर कई वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं तिरंगा महाराज

लखनऊ हजरतगंज
लखनऊ में थाना प्रभारी हजरतगंज से मिलकर क्रांतिकारी दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक प्रार्थना पत्र थाना हजरतगंज के थाना प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपा। इस अवसर पर थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई, जिसमें जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सामाजिक विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा की गई।
थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह अपनी शांत, सहज, मिलनसार और ईमानदार कार्यशैली के लिए क्षेत्र में अलग पहचान रखते हैं। मुलाकात के दौरान उन्होंने तिरंगा महाराज द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है और प्रशासन सदैव जनहित में कार्य करने वालों के साथ खड़ा है।थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने तिरंगा महाराज को उनके सामाजिक और जनहितकारी कार्यों में हर प्रकार से कानूनी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहते हुए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।इस दौरान तिरंगा महाराज ने माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपते हुए कहा कि यह पत्र जनसमस्याओं और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दिया गया है, जिससे शासन स्तर पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से समस्याओं का समाधान संभव है।
मुलाकात के पश्चात आंदोलित क्रांतिकारी दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन के आश्वासन से सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। तिरंगा महाराज ने आगे भी जनहित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *