बिहार में सियासी तूफान अभी थमता नहीं दिख रहा है। अब कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टियों में आंतरिक घमासान शुरू होने की आशंका है। खबर है कि अब कांग्रेस के कई विधायकों का ध्यान राज्य में कैबिनेट में जगह पर है। इतना ही नहीं इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखे जा रहे हैं। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंचे हैं। वह शुक्रवार को सोनिया से मुलाकात करने जा रहे हैं।खगड़िया सदर से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि कैबिनेट में मंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। खास बात है कि उन्होंने अपनी जाति का जिक्र किया है। फिलहाल, राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थिति साफ नहीं है।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि मेरे नाम पर विचार किया जाए, क्योंकि कैबिनेट में मेरे शामिल होने से ओबीसी और खासतौर से यादवों को काफी मजबूत संदेश जाएगा। मैं बिहार में पार्टी का एकमात्र यादव विधायक हूं।’

2022-08-12 16:59:53
01
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *