चार दिवसीय छठ महापर्व का आज समापन है। हिंदू धर्म में इस पर्व को लोग आस्था और विश्वास से जोड़कर देखते हैं। इस महापर्व में लोग संतान प्राप्ति और उसकी दीर्घायु की कामना करते हैं। साथ ही घर की सुख-समृद्धि के लिए भी वरदान मांगते हैं। बिहार के साथ-साथ अब इस पर्व के रंग देश के लगभग हर एक कोने में देखने को मिल जाते हैं। आज उषा अर्घ्य के साथ ही इस पर्व का समापन हुआ है। आज के दिन व्रत का पारण करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इस दौरान लोग उगते हुए सूरज को अर्घ्य देते हैं। इसी के साथ लोग अपनों को छठ पूजा की बधाई भी भेजते हैं। ऐसे ही कुछ बधाई संदेश आप नीचे पढ़ सकते हैं।

छठी मैया का आशीर्वाद सदा बना रहे,

आपके जीवन में खुशियों का सवेरा यूं ही रहे।

 छठ पूजा लाए जीवन में उजाला,

उगते सूरज को अर्घ्य का प्रणाम,

छठी मैया रखें सदा आपका नाम।

छठ की पूजा से मिलती है रोशनी,

हर दुआ इस बार आपकी हो पूरी।

छठ पर्व का है ये पावन त्योहार,

छठी मैया लाएं जीवन में खुशियों की बहार।

छठ मैया करें आपके घर में निवास,

मिले आपको सुख, शांति और अपनों का विश्वास।

अर्घ्य के साथ करें सूर्यदेव को प्रणाम,

अबसे बन जाएं आपके सारे बिगड़े काम।

 छठ पूजा लाए हर घर में उजाला,

हर दिल में दिखे आज भक्ति का रंग निराला।

जल में खड़े होकर व्रती देखे आसमान,

छठी मैया पूरी कर दें सबके हर अरमान।

छठ पर्व की सुबह लाए नई उमंग,

जीवन में भर दे खुशियों का संग।

छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *