प्रयागराज (विनोद द्विवेदी-जिला संवाददाता) मशहूर फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में अब उनके खिलाफ ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसके चलते अनुराग कश्यप की सामाजिक रूप से काफी निंदा की जा रही है। इसी क्रम में आज प्रयागराज में अनुराग कश्यप का पुतला दहन किया गया। ब्राह्मण समाज अधिवक्ता संघ इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर अनुराग कश्यप का पुतला फूंका और इसके साथ उन्होंने चेताया कि यदि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर की हुई टिप्पणी की माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन काफी तेज कर दिया जाएगा।

इस विषय पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने साफ तौर से चेताया कि जिस तरीके से अनुराग कश्यप बारंबार ब्राह्मण समाज पर तीखी टीका टिप्पणी कर रहे हैं वह किसी के लिए भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज पर चाहे वह अनुराग कश्यप हो या किसी अन्य धर्म या जाति या वर्ग विशेष के लोग अगर इसी तरीके से लगातार अपनी तीखी आलोचनात्मक बात जारी रखेंगे तो इसका फल उन्हें भुगतना पड़ेगा। क्योंकि प्रयागराज क्या ब्राह्मण समाज अब पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाएगा और इस तरह के कड़ी आलोचना करने वालों की न केवल निंदा करेगा, बल्कि उनके खिलाफ आंदोलन कर उन्हें उचित सबक सिखाएगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर अनुराग कश्यप गलती से भी प्रयागराज आते हैं तो उनका स्वागत चरण पादुकाओं से किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *