दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता का मीटिंग लेने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार लगातार हमलावर है। आज पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेखा गुप्ता को रबर स्टांप सीएम बताया। इसके अलावा सौरभ ने पिछली दिल्ली की महिला मुख्यमंत्रियों का भी उदाहरण दिया। अब इस पूरे हमले पर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली चीफ ने दोबारा पलटवार किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज से पूछा कि मंत्री होकर आप अरविंद केजरीवाल की पत्नी के आदेश क्यों मान रहे थे? इसके अलावा उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज तो भाभीजी के चरणों में गिर गए थे।

वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा में विधायक दल मुख्यमंत्री का चुनाव करता है और केंद्रीय नेतृत्व उसे मंजूरी देता है। किसी भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन आप,कांग्रेस या समाजवादी पार्टी का क्या? सौरभ भारद्वाज उस पर नहीं बोलेंगे क्योंकि आप हमारी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र से असहज है। इसके बजाय,उन्हें देखना चाहिए कि वे कितनी आंख मूंदकर आदेशों का पालन करते हैं। अब मैं सिर्फ दो बातें पूछ रहा हूं-सुनीता केजरीवाल किस आधिकारिक क्षमता में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं? सुनीता केजरीवाल को AAP के लिए स्टार प्रचारक के रूप में क्यों सूचीबद्ध किया गया था? उनके पास क्या अधिकार है? कल मैंने यह भी पूछा था-भूपेंद्र चौबे कौन हैं, और उनका सरकार से क्या संबंध था? हम अभी भी सौरभ और आतिशी से जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने किया था हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के प्रमुख विजेंद्र सचदेवा जी बताएं,CM रेखा गुप्ता जी के पति मनीष गुप्ता जी सरकार में किस पद पर हैं और अगर नहीं हैं तो वह किस आधार से अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं? मुख्यमंत्री पद की शपथ रेखा गुप्ता जी ने ली है ना की उनके पति ने ली है। यह दिल्ली में नहीं चलेगा,दिल्ली ‘फुलेरा की पंचायत’ नहीं है। दिल्ली में इस तरह की राजनीति करना देश के संविधान, लोकतंत्र, दिल्ली की जनता और महिलाओं का अपमान है। इससे पहले भी शीला दीक्षित जी, सुषमा स्वराज जी और आतिशी जी दिल्ली की CM रही हैं और उनके ऊपर कभी ऐसा आरोप नहीं लगा कि उनके घर का कोई सदस्य अफसरों की मीटिंग ले रहा हो।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *