UBSE Board 10th 12th Model Paper 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। ये मॉडल पेपर सभी विषयों के लिए पीडीएफ फाइल के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी करने के लिए मॉडल पेपर की मदद ले सकते हैं।
उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 21 फरवरी 2025 से शुरू होगा और उत्तराखंड इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2025 से किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का समापन 11 मार्च 2025 को होगा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 9:30 बजे उपस्थित होना होगा। परीक्षार्थियों को सुबह 9:45 बजे से 10 बजे तक 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
मॉडल पेपर की मदद से छात्र उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में टॉप मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। आपको जिस भी विषय में परेशानी आ रही है या फिर आपकों कोई विषय बहुत कठिन लगता है तो आप उस विषय का उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं मॉडल पेपर 2025 जरूर हल करें। मॉडल पेपर हल करने से छात्रों को यह आईडिया हो जाएगा कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उस विषय से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्नपत्र का पैटर्न क्या होगा, प्रश्नपत्र कितने पार्ट्स में बंटा होगा और किस लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे।
उत्तराखंड बोर्ड के मॉडल पेपर 2025 के अनुसार, ज्यादातर विषयों की परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी, वहीं होम साइंस की परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 80 अंकों की होगी, लेकिन फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषयों की परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी।
UBSE Board 10th-12th Model Paper 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आपको “UBSE Board Class 10 Model Paper 2025 or UBSE Board Class 12 Model Paper 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब अपनी स्क्रीन पर सभी विषयों के लिए मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ फाइल लिंक आ जाएंगे।
4. अब आपको जिस विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना है, आप उस विषय के सामने दिए गए मॉडल पेपर पीडीएफ लिंक पर क्लिक कीजिए।
5. अब आपकी स्क्रीन पर मॉडल पेपर पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
6. अब आप उत्तराखंड बोर्ड मॉडल पेपर 2025 को डाउनलोड कर लीजिए।
