लखनऊ, 31 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-2 के मेधावी छात्र अर्सलान शेख इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने गणित विषय में अपनी महारत का शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। ओलम्पियाड के आयोजकों ने अर्सलान की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके कारण सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *