होली पर 22 से एक अप्रैल तक 305 अतिरिक्त बसें चलेंगी। होली घर पहुंचने वाले छोटी दूरी के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की यात्रा आसान होगी।

होली पर 22 से एक अप्रैल तक चलेंगी 305 अतिरिक्त बसें, यात्रियों के लिए राहत 
होली घर पहुंचने वाले छोटी दूरी के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। परिवहन निगम प्रशासन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 22 मार्च से लखनऊ से 305 अतिरिक्त बसों की सेवाएं शुरू की है। यह बसें लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से मिलेंगी। होली स्पेशल बसों की खास बात यह है कि बस अड्डे से पूरी सवारी बस में सवार करके नॉन स्टाप बसें संचालित की जाएगी। ताकि यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इससे बसों के फेरे कम समय में कई चक्कर लगाकर यात्रियों को पहुंचाने में आसानी होगी।

टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 ले बसों की जानकारी  
होली के मौके पर शुक्रवार से लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए मुख्यालय के टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर फोन करके एसी और साधारण बसों के बारे में जानकारी ले सकते है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि 22 मार्च से एक अप्रैल तक परिवहन निगम के अधिकारी, कर्मचारी और चालक परिचालक अलर्ट पर रहेंगे। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो यात्रियों की मदद के लिये मौजूद रहेंगे।

बस अड्डे पर तैनात होंगे यात्री मित्र, देंगे बसों की जानकारी 
राजधानी में आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग और अवध बस स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करेंगे। इसको देखते हुए यात्री मिल की तैनाती की हर बस अड्डों पर की गई है। यात्री मित्र बस अड्डे आने वाले यात्रियों को बसों की जानकारी देंगे। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी देखेंगे। यात्री मित्र बस अड्डों पर बसों की व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इन शहरों के बीच चलेंगी अतिरिक्त बसें
लखनऊ से दिल्ली, बनारस, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, प्रयागराज, ऊंचाहार, अयोध्या, कानपुर, इटावा, बरेली, आजमगढ़, बलिया के बीच सबसे ज्यादा यात्री होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में परिवहन निगम प्रशासन ने इन शहरों के बीच नॉन स्टाप बसों की सेवाएं संचालित करेगा।

गोंडा, बहराइच, बलरामपुर की बसें कैसरबाग से
कैसरबाग बस अड्डे से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर की बसें संचालित होंगी। दिल्ली, मुंबई और पंजाब की ट्रेनों से लखनऊ आकर इन शहरों के बीच बसों से घर तक जाने वाले यात्रियों को कैसरबाग बस अड्डे से बसें मिलेंगी।

बसों की जानकारी के लिए इन नंबरों पर मिलाएं फोन 
अवध        9532404231    9451682423    8887736791
आलमबाग        8317013195    9452970406    9451249171
कैसरबाग        9889137807    9198257310    9450024739
चारबाग        9450368626    8318549907

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *