(मथुरा)(ए.के.शर्मा) रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। इस दिन वृंदावन की परिक्रमा का भी महत्व है। इसके लिए नगर निगम तैयारियों को अंतिरूप देने में जुटा है। नगर आयुक्त द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में रंगभरनी एकादशी एवं होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को अपर नगर आयुक्त चन्द प्रकाश पाठक द्वारा वृन्दावन जोन कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें तय हुआ कि रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में चार स्थानों पर स्टाल लगाकर श्रृद्वालुओं को निःशुल्क गुलाल वितरण एवं पेयजल नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा किया जायेगा। सौ फुटा रोड के सामने वृन्दावन मथुरा मार्ग पर बड़ा पण्डाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

अपर नगर आयुक्त द्वारा जल निगम के अधिकारियों के साथ जल निगम द्वारा परिक्रमा मार्ग में किये जा रहे सीवर लाइन के मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निगम द्वारा किये जा रहे रोड़ मरम्मत, पेचवर्क एवं सीवर चैम्बर का कार्य आज रात्रि तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग का एक रुट मेप तैयार किया जा रहा है, जिसमें सप्त देवालयों तथा परिक्रमा मार्ग एवं छटीकरा तथा मथुरा वृन्दावन मार्ग में धूम रहे निराश्रित गोवंशों को दो केटल कैचर के माध्यम से संरक्षित कर कान्हा पशु आश्रय गौशाला में रखा जा रहा है। परिक्रमा मार्ग के लिंक गलियों में निराश्रित गोवंशों की रोकथाम के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है। इस अवसर पर श्रीचन्द प्रकाश पाठक अपर नगर आयुक्त, अनुज कौशिक सहायक नगर आयुक्त, रामकैलाश अधिशासी अभियन्ता (जल), सुरेश चन्द मुख्य सफाई निरीक्षक विक्रमाजीत सहायक अभियन्ता सिविल, श्रीगोपाल वशिष्ठ प्रधान लिपिक, अरुण कुमार अवर अभियन्ता सिविल आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *