ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों ने बाजार में उतरने के बाद से हलचल मचा रखी है। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। जबरदस्त लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने 5 दिन में ही निवेशकों का मालामाल कर दिया है।

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में जिन निवेशकों को 1 लॉट अलॉट हुई, उन्हें कंपनी के 34 शेयर मिले। 1 लॉट के लिए निवेशकों को 14,586 रुपये का निवेश करना पड़ा। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को BSE में 1560.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस हिसाब से 34 शेयरों की कुल वैल्यू बढ़कर 53,051.90 रुपये जा पहुंची है।

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के शेयर पांच दिन में अपने IPO प्राइस के मुकाबले 260 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 अगस्त 2026 को खुला था और यह 1 सितंबर तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर शुक्रवार 4 सितंबर को BSE में 746.30 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 895.55 रुपये पर बंद हुए। वहीं, कंपनी के शेयर NSE में 757 रुपये पर लिस्ट हुए और कारोबार के आखिर में 908.40 रुपये पर बंद हुए। लिस्टिंग वाले दिन से कंपनी के शेयर लगातार अपर सर्किट पर हैं। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर गुरुवार को NSE में 1,568.70 रुपये पर पहुंच गए हैं।

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के आईपीओ पर टोटल 142.88 गुना बोली लगी। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 41.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 202.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 274.97 गुना दांव लगा है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 46.06 पर्सेंट थी, जो कि अब 39.47 पर्सेंट रह गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *