दलीप ट्रॉफी 2026 का आज आखिरी दिन है। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच वैसे तो ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, मगर ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन की टीम को जीत नजर आ रही है। दरअसल, भारतीय रेड बॉल डोमेस्टिक क्रिकेट का नियम है कि जो टीम पहली पारी में लीड हासिल करेगी, मैच ड्रॉ होने पर उसे विजेता घोषित किया जाएगा। ऐसे में ईशान किशन के 270 रनों के दम पर ईस्ट जोन ने पहले बैटिंग करते हुए 708 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रनों पर ही सिमट गई थी। अब मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में ईस्ट जोन की टीम को पहली पारी की लीड के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। आईए इससे पहले एक नजर दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर डालते हैं-

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन 409 रनों के साथ पहले पायदान पर रहें। फाइनल में उन्होंने 270 और 80 रनों की पारी खेली। किशन का इस टूर्नामेंट में औसत 102.25 का और स्ट्राइक रेट 102.25 का रहा। फाइनल से पहले उनका बल्लाज शांत था, मगर जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वह आगे आकर खड़े हुए और टीम को जीत की रहा दिखाई।

दूसरी तरफ साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा, जिन्होंने फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली, वह कुल 266 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच 143 रनों का अंतर है। ईस्ट जोन की लीड इस समय 700 के करीब की है, हालांकि तिलक वर्मा फिर भी ईशान किशन को नंबर-1 की पोजिशन से नहीं हटा पाएंगे। तिलक साउथ जोन के लिए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं। अगर ईस्ट जोन की टीम ने दूसरे सेशन में भी पारी घोषित की तब भी तिलक के लिए नंबर-1 बनना बेहद कठिन होगा।

ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें पायदान पर खिसक गए हैं। फाइनल की पहली पारी में 44 और दूसरी इनिंग में 8 रन बनाने वाले वैभव के नाम इस टूर्नामेंट में 192 रन दर्ज हैं। वह सिर्फ एक ही बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। वैभव यह प्रदर्शन उम्मीदों से काफी कम है। उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में और सुधार की जरूरत है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *