Player Of The Year 2023: हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सलाना अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। इस बार प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड में एक युवा खिलाड़ी ने बाजी मारी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सलाना अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। हैदराबाद में आयोजित इस समारोह में टीम इंडिया के सभी स्टार खिलाड़ी शामिल हुए। साल 2023 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड एक युवा बल्लेबाज के नाम रहा। इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया।
BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर का ऐलान
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। साल 2023 गिल के लिए काफी यादगार रहा। इन 12 महीनों के दौरान वह वनडे में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और उन्होंने वनडे में पांच शतक भी लगाए। उन्होंने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली।
साल 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी
साल 2019-20 के लिए मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, आर अश्विन साल 2020-21 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। साल 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह को BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
