Annapoorani Ramayan Controversy: विवाद के बाद नयनतारा की फिल्म अन्नपूर्णी ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है। आरोप है कि मेकर्स ने राम का अपमान करके फिल्म के जरिये लवजिहाद को बढ़ावा दिया है।

Annapoorani Controversy: नयनतारा के खिलाफ केस दर्ज, जानें राम पर विवादित सीन में क्या था ऐसा

जवान एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म ‘Annapoorani’ पर मचा बवाल पुलिस तक पहुंच गया है। विवादित तमिल मूवी से जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। शिकायत में नयनतारा, जय, फिल्म के डायरेक्टर नीलेश कृष्ण, प्रोड्यूसर्स, जी बिजनस स्टूडियोज के चीफ बिजनस ऑफिसर औऱ नेटफ्लिक्स इंडिया की कॉन्टेंट हेड मोनिका शेरगिल के नाम हैं। दक्षिणपंथी संगठन ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में कंप्लेंट दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि फिल्म में भगवान राम का अपमान करने के साथ लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। बता दें कि विरोध के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स से हटा दी गई है।

वायरल थी फिल्म की क्लिप
फिल्म अन्नपूर्णी 1 दिसंबर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 29 दिसंबर को यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। बवाल होने के बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म से फिल्म हटा ली गई। अब रिपोर्ट्स में जबलपुर में केस फाइल करने की बात सामने आ रही है। वायरल क्लिप में नयनतारा कॉलेज यूनिफॉर्म में सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। उनके साथ एक्टर भी चल रहा है। वह उन्हें संस्कृत के श्लोक का अर्थ समझाता है, वाल्मिकी ने रामायण में कहा है, जब वनवास में भूख लगी थी तो राम और सीता ने जानवरों को मारकर खाया था। रामायण में भी लिखा है कि वे नॉनवेज खाते थे। राम तो विष्णुजी के ही अवतार हैं ना? इस पर नयनतारा सोच में पड़ जाती हैं।

जी स्टूडियोज ने मांगी माफी
सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया था। विश्व हिंदू परिषद के नेता श्रीराज नैयर ने बीते दिनों क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की थी। साथ ही नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी थी कि तत्काल ये फिल्म हटा दें। इस क्लिप पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। नयनतारा को भी ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने सवाल किए थे कि क्या यह सच है? वाल्मीकि ने ऐसा लिखा था? विरोध के बाद जी स्टूडियोज ने भी विश्व हिंदू को माफीनामा भेजकर जानकारी दी कि फिल्म हटा ली गई है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *