अमेरिका में बड़े बैंकों का सिस्टम बिलकुल ठप, लोगों के पैसे अटके
मौजूदा रिपोर्टस के अनुसार अमेरिका में तकनीकी खराबी से JPMorgan Chase समेत कई बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं. Zelle पेमेंट में भी देरी हुई, हालांकि बैंकों ने ग्राहकों का पैसा सुरक्षित बताया.
अमेरिका में बैंकिंग सेवाओं में आई तकनीकी परेशानी ने लाखों ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है. सोमवार को कई बड़े बैंकों के ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
कुछ लोग अपने बैंक अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाए तो कई ग्राहकों के ट्रांजैक्शन अटक गए. इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बैंकिंग सिस्टम में गड़बड़ी क्यों आई और क्या ग्राहकों का पैसा सुरक्षित है?
