Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
बिनांस में साइबर हमले की खबर ने क्रिप्टो जगत में हड़कंप मचा दिया है. स्कैमर्स ने बाइनेंस में 5.9 बिलियन डॉलर की सेंधमारी की है, जिसके बाद अरबों डॉलर के एसेट्स ब्लॉक कर दिए गए हैं.

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है. इसमें हैकर्स ने लगभग 5.91 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़) मूल्य की डिजिटल संपत्तियों को अपना निशाना बनाया है.
कंपनी ने तुरंत उठाया कदम
बिनांस ने बताया कि एक्सचेंज पर जैसे ही साइबर हमले की उन्हें सूचना मिली, तभी तभी चोरों के डिजिटल अकाउंट्स तुरंत ब्लॉक कर दिए गए. इससे लगभग 2.5 अरब से 3 अरब डॉलर (21,000 करोड़ से ज्यादा) के सिक्के चोरों के पास होने के बावजूद बेकार हो गए हैं क्योंकि वे अब इन्हें खर्च या ट्रांसफर नहीं कर सकते. यानी कि लगभग आधा पैसा चोरों के हाथ लगने से बच गया.
हालांकि, इनकी रिकवरी में लंबा वक्त लगेगा क्योंकि इसका प्रॉसेस काफी जटिल है. इसे इस तरह से समझें- सुरक्षा फर्मों ने हैकर्स के डिजिटल वॉलेट को ब्लॉक कर दिया है. इससे चोर अब उस 3 अरब डॉलर के फंड को न तो ट्रांसफर कर सकते हैं, न बेच सकते हैं और न ही उसे असली कैश में बदल सकते हैं. वह पैसा ब्लॉकचेन पर एक जगह अटक गया है.
Binance’s initial investigation suggests that the security incident may involve a compromised DevOps engineer’s laptop, which allowed an attacker to gain access to a service container and submit unauthorized withdrawal transactions. We have found no evidence of any wallet private key leak. We will share a detailed technical post-mortem once the investigation is complete and the facts are fully verified. The estimated total impact sits at around $6.3B. We have worked with blockchain partners to freeze affected assets, with ~$3 billion frozen on-chain so far. Binance will cover all losses from the SAFU fund and the company’s funds. User funds are safe. We will also publish an updated Proof of Reserves once the remediation is complete. As an immediate precaution, Binance has: – temporarily suspended deposits and withdrawals while security checks are completed; – revoked the affected address authorisation; – engaged law enforcement and blockchain intelligence partners to trace and recover funds. Our teams are working around the clock to resolve this issue safely and thoroughly. We are working closely with our law enforcement partners to confirm the identity of these criminals and bring them to justice. Please rely only on official Binance channels for updates. Please feel free to contact Binance Customer Support if you have any further questions. https://t.co/ywB2mKFy0p
— Binance (@binance) October 30, 2026
रिकवरी क्यों है मुश्किल?
फ्रीज किए गए डिजिटल एसेट्स में सबसे बड़ा हिस्सा Tether (USDT) और Circle (USDC) जैसे स्टेबलकॉइन्स का है. अब चूंकि ये कंपनियां अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत काम करती हैं इसलिए बाइनेंस को यह पैसा वापस पाने के लिए कई देशों की अदालतों, FBI जैसी जांच एजेंसियों और अंतर्राष्ट्रीय कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिसमें महीनों या सालों लग सकते हैं. हालांकि, बाइनेंस ने यूजर्स से कहा है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं और उनकी सिक्योरिटी टीम मामले की जांच कर रही है.
Binance will cover all losses. As a precaution, all deposits and withdrawals are temporarily suspended while our team conducts security checks, freezes funds, and works with law enforcement. We are working around the clock and will share a full post-mortem once the investigation is complete. Please rely only on official Binance channels for updates.
— Binance (@binance) October 30, 2026
क्रिप्टो मार्केट में अफरा-तफरी
बाइनेंस में साइबर अटैक की खबर से बिटकॉइन आज में 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह 78,000 डॉलर के अपने मजबूत स्तर से नीचे फिसल गया.
बाइनेंस के पूर्व सीईओ चांगपेंग झाओ (CZ) और को-फाउंडर यी हे ने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि एक्सचेंज के पास पर्याप्त रिजर्व है और इस हैक से यूजर्स के व्यक्तिगत फंड पर कोई आंच नहीं आएगी, सारा नुकसान एक्सचेंज खुद वहन करेगा.