रामलला के दरबार पहुंचे विनोद तावड़े, अभय सिंह और खब्बू तिवारी ने किया स्वागत

रामलला के दरबार पहुंचे विनोद तावड़े, अभय सिंह और खब्बू तिवारी ने किया स्वागत

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी में माथा टेका। मंदिर परिसर में ट्रस्ट सचिव जगदीश आफले ने उनका स्वागत किया और निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उनके साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह और ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तावड़े शनिवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह और जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें कुछ तीन पहले ही सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसमें गोसाईंगज से विधायक अभय सिंह भी थे।रामलला के दरबार पहुंचे विनोद तावड़े, अभय सिंह और खब्बू तिवारी ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के अयोध्या एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह और पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी एक साथ नजर आए। दोनों तावड़े के ठीक पीछे खड़े थे। उनकी एक साथ मौजूदगी ने जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दी है। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दोनों नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में अटकलें सामने आई थीं। ऐसे में तावड़े के स्वागत के दौरान दोनों नेताओं का साथ दिखना चर्चा का विषय बन गया।

तावड़े ने अवध क्षेत्र के 15 जिलों के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि पदाधिकारी टीम बनाकर हर बूथ के संगठनात्मक, सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य का आकलन करें। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनाकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। बाईपास पर बूथ नंबर चार के पास स्थित होटल में हुई बैठक में तावड़े ने जिला पदाधिकारियों से मंडल और शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क रखने को कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा कर प्रभावी बनाने पर जोर दिया। सामाजिक सहभागिता बढ़ाने, लोगों की बात सुनने और बूथ बैठकों में क्षेत्र के प्रभावशाली, सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को आमंत्रित करने की बात कही। उन्होने बूथ स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के विश्लेषण पर जोर दिया है।

तावड़े ने सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों में पार्टी नेताओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला, लखनऊ जिला, लखनऊ महानगर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, नीरज सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, राहुल वाल्मीकि, संतोष सिंह, कमलेश मिश्रा और त्र्यंबक तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

तावड़े ने क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों से जिलों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की नियमित निगरानी और प्रगति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने जिला इकाइयों के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि संगठनात्मक कार्यक्रमों का बेहतर समन्वय हो सके। क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए पहल करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

तावड़े ने अवध क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जीत की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

0Shares

More From Author

रामलला के दरबार पहुंचे विनोद तावड़े, अभय सिंह और खब्बू तिवारी ने किया स्वागत

यूपी पंचायत चुनाव से पहले बड़ा कदम, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी रोकने की तैयारी

रामलला के दरबार पहुंचे विनोद तावड़े, अभय सिंह और खब्बू तिवारी ने किया स्वागत

CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं मोर्कल, रिटेंशन से पहले धोनी से मिलेंगे जहीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *