एडीएम वित्त एवं राजस्व और आपदा प्रबंधन प्रभारी प्रमोद कुमार ने जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के संबंध में एहतियाती कार्रवाई करने को कहा गया है।
किसानों को मौसम की चेतावनी देकर तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ के वाट्सएप या मोबाइल नंबर 9458445291 पर संपर्क किया जा सकता है।
मौसम में लगातार बदलाव जारी है। रोजाना तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा हो जाता है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान घट और बढ़ सकता है। अक्टूबर महीना समाप्त होने की ओर है। इस महीने कई बार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
बरसात होने से तापमान गिरा तो आसमान साफ रहने और धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। एक समय ऐसा भी आया कि अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन न्यूनतम कम भी हुआ। इससे रात में ठंड का अहसास हुआ। कभी अधिकतम और न्यूनतम बढ़ते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।