October 16, 2026

INDIA गठबंधन पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, देश में अशांति फैलाने का लगाया आरोप

0
Screenshot 2026-10-16 103812

राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, ‘इनकी मंशा देश में आग लगाने की है’

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एसआईआर पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का मोहरा बनाने की कोशिश की है.

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन और सीजेपी के प्रदर्शनों के बीच कहा कि कहा कि राजनीतिक टकराव और अस्थिरता फैलाने की कोशिश हो रही है.

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की बात करते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह रहे हैं. डंके की चोट पर सरकार को गिराने की बात करते हैं. इनका एक मात्र एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को ध्वस्त करना और देश में आग लगाना है.” उनका इशारा वकील प्रशांत भूषण और आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा के बयानों की तरफ था. दोनों हाल ही में राहुल गांधी से भी मिले हैं.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed