October 16, 2026

रूस में 7.0 तीव्रता का भूकंप, तेज झटकों से कांपी धरती

0
Screenshot 2026-10-16 104438

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस

रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप से हुए संभावित नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कामचटका प्रायद्वीप क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) और भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने स्पष्ट किया कि भूकंप के बाद सुनामी को लेकर कोई चेतावनी या खतरा नहीं है. फिलहाल, भूकंप से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:05 बजे आया भूकंप

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप शुक्रवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर आया. इसका केंद्र जमीन से 152 किलोमीटर की गहराई में था. NCS ने भूकंप का केंद्र 52.068 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया. वहीं, EMSC ने शुरुआती आकलन में भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई. उसके अनुसार, भूकंप का केंद्र रूस के विल्युचिंस्क शहर से करीब 123 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. EMSC ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भूकंपीय आंकड़ों के आधार पर भूकंप की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़िएः ‘जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब…’, ट्रंप का नया प्लान क्या?

(इनपुट-ANI)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed