CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से मिलना चाहते थे, लेकिन सीजेआई ने उन्हें मिलने का वक्त नहीं दिया. इसके अहम कारण सामने आए हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिलना चाहते थे, लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया. इसको लेकर अहम जानकारी सामने आई है. सीजेआई चार ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से कांग्रेस नेताओं से नहीं मिलना चाहते थे.

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेआई चार ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से नहीं मिले. इनमें सबसे पहला पॉइंट यह है कि राहुल-खरगे जिस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. इनके साथ तीन और अहम पॉइंट्स हैं.

क्या ये हैं वे चार कारण जिनकी वजह से राहुल-खरगे से नहीं मिले सूर्यकांत

  • मुद्दे विचाराधीन हैं. जिन मुद्दों को उठाने की कोशिश की जा रही है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के सामने विचाराधीन हैं.
  • प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं. संवैधानिक व्यवस्था के तहत, सुप्रीम कोर्ट सरकार के प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकता.
  • नेता अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. वे इसके लिए आजाद हैं.
  • इसी तरह के मामलों पर मंगलवार को सुनवाई होनी है. नेताओं द्वारा दायर की जाने वाली किसी भी याचिका पर भी इन्हीं मामलों के साथ सुनवाई की जा सकती है.

मुलाकात को लेकर क्या बोले थे खरगे

गौरतलब है कि खरगे ने रविवार को कहा था कि वे राहुल गांधी के साथ 12 अक्टूबर को सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात कर लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और निर्वाचन आयोग में गड़बड़ी से जुड़ा मुद्दा उठाएंगे. खरगे ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ जैसी स्थिति बन गई है.

कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. इसी वजह से इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में प्रदर्शन भी किया था. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. सीजेपी ने शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया. इसी दौरान अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया.

यह भी पढ़ें : CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

1Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *