लाल टोपी…,’ यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

SIR को लेकर AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने आजमगढ़ में सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं?

आजमगढ़ में ओवैसी ने सपा को घेरा

 

यूपी के विधानसभा चुनाव में अब कुछ वक्त बचा है, इस बीच सियासी पार्टियां चुनावी बिसात बिछाने में लगी है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आजमगढ़ में निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में SIR के बाद हजारों लोगों के नाम हटा दिए गए. इसके बाद उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं?

ओवैसी ने सपा को घेरते हुए कहा कि अब PDA समर्थक पूछेंगे कि हमने क्या किया? हमने हैदराबाद और तेलंगाना में लाखों लोगों के नाम ढूंढे और वापस सूची में शामिल करवाए. असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि हमने अपनी पार्टी के कट्टर विरोधियों को भी अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए बुलाया.

रिलेटेड स्टोरी >>

इंडिया

 

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े 

 

कारण

 

इंडिया

 

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, ‘श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा…’

 

इंडिया

 

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह…’

 

इंडिया

 

 

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

 

PDA का जिक्र कर अखिलेश यादव को घेरा
AIMIM सुप्रीमो ने आगे कहा कि ओवैसी मुकाबले से नहीं डरते. मैं नहीं चाहता कि आपका वोट बेकार जाए. आगे आइए और मुझसे मुकाबला कीजिए. मुझे निष्पक्ष मुकाबले में आपको हराने में मज़ा आता है. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि  हम PDA के तथाकथित मसीहा से पूछना चाहते हैं कि आपने असल में क्या काम किया है? आपने कुछ नहीं किया है.

‘आप नेता नहीं बनेंगे, बस उनके गुलाम बनकर रह जाएंगे’
अखिलेश यादव पर वार करते हुए ओवैसी ने कहा कि आपने कोई काम नहीं किया. मजलिस ही काम कर रही है. इसके बाद उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि हम आपसे अपील करते हैं कि आप अपनी विधानसभा सीट के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें. लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर आप ‘लाल टोपी’ (समाजवादी पार्टी) के साथ जुड़ते हैं तो आप नेता नहीं बनेंगे, आप बस उनके गुलाम बनकर रह जाएंगे.

ये भी पढ़ें

‘अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें’, दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *