कोरियर कंपनी के मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा, बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर
-राजस्थान रोडवेज से 77 लाख रुपए मूल्य का 550 ग्राम सोना लेकर युवक फरार
-20 जुलाई को प्लाईवुड व्यापारी के कर्मचारी से 25 लाख रुपए का बैग लेकर टप्पेवाज फरार
(मथुरा)(ए.के.शर्मा)
हाईवे थाना क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज बस से 77 लाख रुपये मूल्य का 550 ग्राम सोना चोरी होने का मामला चार दिन के बाद भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान में जुटी है। इस बीच, कोरियर कंपनी के मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी निवासी गौरव सिंह, जो पटेल राकेश कुमार एंड कंपनी में कार्यरत हैं, ने शुक्रवार सुबह मथुरा के सराफा मार्केट से 550 ग्राम सोने के छह पैकेट उठाए। उन्हें यह सोना दिल्ली पहुंचाना था, जो पहले से बुक किया गया था। गौरव बैग में सोना रखकर गोवर्धन चौराहे पर पहुंचकर आगरा की ओर से आई राजस्थान डिपो की बस में सवार हुए। बस का चालक भानु प्रताप गौरव के गांव का था, जिससे वह आगे बोनट पर बैठ गए और पीछे सोने वाला बैग रखा। तभी एक युवक बैग लेकर बस से उतरा और पहले से स्टार्ट बाइक पर बैठकर साथी के साथ फरार हो गया। सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।शनिवार को कोरियर कंपनी के मैनेजर उदयवीर परमार निवासी गांव रैबियापुरा बसेड़ी धौलपुर ने
हाईवे थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि टीमें बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
वही इससे पूर्व हाईवे पर पहली घटना 20 जुलाई की शाम राधा वैली के पास प्लाईवुड व्यापारी निलेश अग्रवाल के कर्मचारी 25 लाख रुपए से भरा बैग लेकर कार से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने चालक से कहा कि कार के इंजन से ऑयल निकल रहा है। चालक जैसे ही गाड़ी रोककर बोनट देखने लगा, बदमाशों ने कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग गायब होने का पता चलते ही कर्मचारियों
ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। थाना हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पहली घटना का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि शुक्रवार शाम थाना हाईवे क्षेत्र में बदमाशों ने दूसरी बड़ी वारदात कर दी। लगातार हाइवे क्षेत्र मे पांच दिन
के अंदर दो बड़ी लूट की घटनाओं के होने से कानून व्यवस्था पर लगाया प्रश्न चिन्ह लगता नजर आ रहा हैं। वही एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं को पुलिस द्वारा गंभीरता से लिया गया है। कई पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। साथ ही व्यापारियों और संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने सर्विलांस, थाना हाईवे, फरह, रिफाइनरी और एसओजी सहित एक दर्जन टीमें लगाई। पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक और आरोपियों की तलाश में आसपास के जिलों में भी दबिशे दी जा रही है।
बॉक्स मे
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने अभी हाल ही मे हुई दोनों घटनाओ के खुलासे के संबंध मे बताया की टप्पेवाजो द्वारा 20 जुलाई को प्लाईवुड व्यापारी के कर्मचारी से 25 लाख रुपए का बैग लेकर फरार वाली घटना के अनावरण मे सफलता के बिल्कुल नजदीक हैं, अनावरण बहुत जल्द कर दिया जायेगा। वही दूसरी घटना के अनावरण मे लगातार टीमें कार्य कर रही हैं जल्द खुलाशा हो जायेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *