यूपी में गोरखपुर के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1248.31 करोड़ रुपये से गोरक्षनगरी की पहचान को समृद्ध करेंगे। सीएम योगी शनिवार को बड़हलगंज के महुआपार में 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। अगले दिन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 148.87 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 799.44 करोड़ रुपये की 188 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। समारोह के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे बड़हलगंज ब्लॉक के महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में राजकीय आईटीआई कॉलेज सहित चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की लगभग 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर गुरुवार को डीएम ने महुआपार पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

पहले सीएम योगी क यह कार्यक्रम पकड़ी गांव में प्रस्तावित था, लेकिन बारिश की वजह से जलभराव हो जाने से कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। 14 जून को सीएम कानून-व्यवस्था, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जल निकासी, सड़क, पार्क और शहरी विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जून को एनेक्सी भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर संवाद करेंगे।

 स्पोर्ट्स कॉलेज में हॉकी पैवेलियन : 22.22 करोड़

– जिला कारागार में नई बैरकें : 11.88 करोड़

 स्पोर्ट्स कॉलेज में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल : 07 करोड़

– पीएसी परिसर में आवास निर्माण : 08.60 करोड़

– रामगढ़ताल थाना भवन : 07.66 करोड़

– बाढ़ शरणालय निर्माण : 05.82 करोड़

– साइबर थाना भवन : 04.88 करोड़

– बीआरडी में ऑडिटोरियम रिनोवेशन: 07.35 करोड़

– एमएमएमयूटी से सिंघरिया तक नाला: 05.73 करोड़

– विभिन्न पोखरों एवं पार्कों का विकास: 18 करोड़ से अधिक

 बीआरडी में चिकित्सकों के 40 आवास : 49.43 करोड़

– मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों के 100 आवास: 49.23 करोड़

– गुलहरिया में कॉम्प्लेक्स व एंटरटेनमेंट जोन: 47.90 करोड़

– नगर निगम परिसर में मल्टीपर्पज हॉल : 34.77 करोड़

– साहित्य पार्क निर्माण : 34.77 करोड़

– सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय चरगांवा: 24.63 करोड़

– सैनिक स्कूल में फुटबॉल,एथलेटिक्स मैदान : 22.71 करोड़

– रुस्तमपुर-मलौली बांध सड़क चौड़ीकरण: 20.34 करोड़

– बीआरडी में फायर फाइटिंग सिस्टम : 19.58 करोड़

– गौरव संग्रहालय (फेज-2) : 18.43 करोड़

– बड़हलगंज के महुआपार में कल 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे सीएम

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *