डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है. डीएमके ने आपातकालीन निर्णय लेने के लिए एमके स्टालिन को अधिकृत किया है.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने डीएमके को नकार दिया और टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है. हालांकि अभी तक विजय बहुमत के लिए जरूरी विधायक नहीं जुटा सके हैं. ऐसे में अब डीएमके एक्टिव हो गई है. डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है. डीएमके ने आपातकालीन निर्णय लेने के लिए एमके स्टालिन को अधिकृत किया है. साथ ही डीएमके विधायकों को चेन्नई में ही रहने के लिए कहा गया है.

डीएमके ने टीवीके को बहुमत नहीं मिलने को जटिल संकट बताया है. साथ ही पार्टी ने आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार एमके स्‍टालिन को दिया गया है. पार्टी की ओर से अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को चेन्‍नई में ही रहने के लिए कहा गया है. डीएमके ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य एक और चुनाव को टालना और एक स्थिर सरकार का गठन करना है. हम सांप्रदायिक ताकतों को कोई अवसर नहीं देना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए विजय की TVK CPI और CPM से भी मांगेगी समर्थन

राज्‍यपाल ने अभी तक किसी दल को नहीं दिया न्‍योता
टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात जरूर की है, लेकिन वे उन्हें बहुमत के आंकड़े को लेकर संतुष्ट नहीं कर पाए हैं. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख विजय को गुरुवार को समझाया कि उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है. यही कारण है क‍ि राज्‍यपाल ने अभी तक किसी भी दल को सरकार बनाने का न्‍योता नहीं दिया है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *