विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पिछले महीने के एंड में यानी फरवरी के एंड में शादी हुई। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उदयपुर में शादी करने के बाद दोनों ने हैदराबाद में फिर रिसेप्शन दिया। अब दोनों के लुक की बात करें तो शादी में दोनों ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी। वहीं उनका वेन्यू भी काफी ग्रैंड था। अब दोनों की शादी के बाद सबके मन में एक सवाल जरूर आया कि दोनों की शादी का टोटल खर्चा कितना हुआ होगा।

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 3 किलोग्राम की गोल्ड ड्वैलरी पहनी थी जिसमें से 2 किलोग्राम रश्मिका के थे और 1 किलोक्राम विजय के। शादी की फोटोज में दोनों की ज्वैलरी ने सबका ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 20 करोड़ तक का खर्चा आया है शादी में। खैर हम इस अमाउंट की पुष्टि नहीं करते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *