भारत को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 76 रन से हार मिली और इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज श्रीकांत ने टीम की हार की असली वजह बताई। श्रीकांत का मानना है कि भारत को वरुण के खराब फॉर्म की वजह से हार मिली साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को लेकर भी टिप्पणी की।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि इंडिया को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका वरुण चक्रवर्ती को स्मैश करने की कोशिश में अपना विकेट खो देगा, लेकिन उनके बल्लेबाज बस वरुण को मारते रहे। हर किसी का दिन खराब होता है और ये वरुण के साथ भी हुआ। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन एक बार जब उनकी पिटाई हो गई तो कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भी रुक गई। वरुण के पिटने के बाद वो अचानक खोजने लगे कि किसे बॉलिंग में भेजना चाहिए।

श्रीकांत ने आगे कहा कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज वरुण के खिलाफ एक प्लान के साथ आए थे। वो वरुण को स्मैश करना चाहते थे और सीधे हिट करना चाहते थे। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को टारगेट किया, लेकिन अपनी हद में रहे। उन्होंने वरुण का सामना बेहद समझदारी के साथ किया और सूर्यकुमार को वरुण से लगातार 3 ओवर नहीं करवाने चाहिए थे। एक बार जब आपने देखा कि वो पिट रहे हैं तो उसे अटैक से हटा देना था।

श्रीकांत ने कहा कि विकेट की तलाश में सूर्यकुमार यादव ने वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा बनाए रखा जो एक और बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि जब वाशिंगटन सुंदर लाइन-अप में थे तो उन्हें कुछ ज्यादा ओवर दिए जाने चाहिए थे। उन्होंने आगे कहा कि वरुण की धुनाई करने से बल्लेबाज का भी आत्मविश्वास बढ़ता है इस वजह से उन्होंने हार्दिक पंड्या की भी धुनाई की। जब वरुण की पिटाई हो रही थी तो भारत को सुंदर पर भरोसा करना चाहिए था। आप सुंदर से ज्यादा शिवम दुबे पर भरोसा कर रहे हैं। वो अपने दो ओवर में ही पिट गए और भारत ने अपने गेंदबाजों को सही तरीके से मैनेज नहीं किया।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *