देशभर में चल रही बोर्ड परीक्षाओं के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए जो एप्लीकेशन प्रोसेस फरवरी के पहले सप्ताह में बंद हो गया था उसे एनटीए ने फिर से शुरू करने का फैसला किया है। देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित कई राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए अनिवार्य हो चुकी इस परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था वह अब 26 फरवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें।

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस सबसे पहले 3 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक चला था। कैंडिडेट्स को 31 जनवरी तक फीस जमा कराने का समय मिला था। बाद में इस डेडलाइन को बढ़ाकर 4 फरवरी कर दिया गया और फीस पेमेंट की विंडो 7 फरवरी तक खुली रही थी। अब एनटीए ने 23 फरवरी की दोपहर से सीयूईटी यूजी की रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया है। कहा जा रहा है कि एजेंसी ने यह फैसला उम्मीदवारों के आग्रह के बाद लिया है। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि उन्हें फॉर्म में करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा।

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 को लेकर एनटीए ने अभी तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित होगी। यह एग्जाम देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी की ओर से ऑफर किए जाने वाले अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए भारत और विदेशों में 13 भाषाओं में आयोजित होगा।

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: पर्सनल डिटेल्स के साथ ऑनलाइन CUET UG एप्लीकेशन भरें।

स्टेप 4: बताए गए फॉर्मेट में फोटो और सिग्नेचर की स्कैन की हुई इमेज अपलोड करें।

स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6: आखिर में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *