डॉ. अतुल कृष्ण की शिक्षा एवं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा से सजा सुभारती महोत्सव।
विशेष संवाददाता, देहरादून।

रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित सुभारती महोत्सव–2026 के अंतर्गत फ्रेशर एवं फ़ेयरवेल समारोह के साथ भव्य अवार्ड सेरेमनी और ग्रैंड गाला ईवनिंग का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कुलपति प्रो डॉ. हिमांशु ऐरन के प्रेरक नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डॉ हिमांशु ऐरन का आज के कार्यक्रम पर संदेश था कि —
“सुभारती विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है, जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रीय चरित्र का विकास समान रूप से होता है।”
उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया है।
प्रति कुलपति प्रो. डॉ देश दीपक के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को सुव्यवस्थित रूप से क्रियान्वित किया गया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
महोत्सव के अंतिम दिवस आयोजित अवार्ड सेरेमनी में विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य मंच पर प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन, नृत्य, शायरी, कविता-पाठ, फैशन शो, स्टैंडअप कॉमेडी और बैंड परफॉर्मेंस ने शाम को यादगार बना दिया।
विशेष आकर्षण रहा ग्रैंड गाला ईवनिंग, जिसमें इंडियन आइडल फेम गायक संकल्प खेतवाल एवं उनकी बैंड की सुरमयी प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। आकाशवाणी देहरादून के सनावर अली खान ने अपना मनमोहक सूफी कलाम प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगाए।
मुख्य अतिथि श्री अनिल गोयल, उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने अपने प्रेरक संदेश द्वारा अपना भाव व्यक्त करते हुए कहा —
“युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है। सुभारती विश्वविद्यालय जिस प्रकार शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक उत्तरदायित्व का समावेश कर रहा है, वह उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. माधुरी बर्थवाल पद्मश्री सम्मानित लोक गायिका ने भारतीय लोकसंस्कृति के संरक्षण को युवा पीढ़ी का कर्तव्य बताया तथा सुंदर लोकगीत गायन किया।
डॉ. दीप्ति रावत,महामंत्री
भाजपा,उत्तराखंड ने छात्राओं को नेतृत्व के क्षेत्र में आगे आने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मिस इंद्राणी पांधी फिल्म अभिनेत्री एवं सोशल वुमेन एंटरप्रेन्योर ने आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए सुभारती विश्वविद्यालय की सराहना की।
कार्यक्रम की गरिमा को विशिष्ट अतिथियों राज्यपाल नामिल BOG सदस्य मेजर जनरल असवाल, ट्रस्ट निदेशक ब्रिगेडियर वी पी सिंह ,विशेष कार्यकारी अधिकारी चारधाम यात्रा उत्तराखंड सरकार पी.पी.नौटियाल, निदेशक लोकप्रिय अस्पताल डा जीवन आशा, एन.एस.एस स्टेट ऑफिसर उत्तराखंड डा सुनयना रावत , पूर्व राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य अ.भा.वि.प. डा भान सिंह आदि की उपस्थिति ने और अधिक प्रतिष्ठित बनाया।
विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्वरूप इस आयोजन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत कर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया। लोक कलाओं, भारतीय परंपराओं और आधुनिक अभिव्यक्तियों का संतुलित संगम विश्वविद्यालय के समावेशी और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को दर्शाता है।
यह संपूर्ण आयोजन सुभारती शिक्षा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अतुल कृष्ण की राष्ट्रवादी सोच, सांस्कृतिक मूल्यों और शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। उनके मार्गदर्शन में सुभारती शिक्षा समूह ने सदैव भारतीयता, संस्कारयुक्त शिक्षा और समाजोन्मुखी विकास को प्राथमिकता दी है। डॉ. अतुल कृष्ण की यह अवधारणा कि “शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कृति और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का निर्माण है” — कार्यक्रम के प्रत्येक आयाम में साकार होती दिखाई दी।

सह निदेशक शिक्षा (एकेडेमिक्स) अवनि कमल ने अपने संदेश में कहा — “सुभारती महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन और मूल्याधारित शिक्षा का जीवंत मंच है। यह आयोजन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
परीक्षा नियंत्रक डा प्रदीप कुमार शर्मा, कुलसचिव खालिद हसन, प्रशासनिक अधिकारी डा रविंदर प्रताप सिंह, एडीपी डॉ. लोकेश त्यागी, डीन एकेडमिक्स डा मनमोहन गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर नीतिका कौशल, सुभारती अस्पताल से डा प्रशांत भटनागर, डा अनुभा अग्रवाल,संस्कृति विभाग से सचिव विनय सेमवाल एवं सदस्य रमन कृष्ण किमोठी सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष, प्रिंसिपल एवं फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को भव्य सफलता प्रदान की।

नवीन छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावनात्मक विदाई दी गई। यह अवसर केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पीढ़ियों के मिलन और मूल्यों के हस्तांतरण का प्रतीक बन गया।

समग्र रूप से सुभारती महोत्सव–2026 की अवार्ड सेरेमनी एवं गाला ईवनिंग ने यह सिद्ध कर दिया कि रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अध्याय के रूप में स्मरणीय रहेगा।
