उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुधवार (11 फरवरी 2026) को अपने कार्यकाल का अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट पेश करने जा रही है। बजट पेश होने से पहले ही वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने साफ किया कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि 2027 के चुनाव से पहले विकास के बड़े लक्ष्य को सामने रखेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर बीज और सिंचाई योजनाओं के विस्तार पर बड़े स्तर पर निवेश करने की योजना है।

यह बजट योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा। सरकार ने इसमें किसानों और मजदूर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई विशेष प्रावधान शामिल किए हैं। बजट से पहले मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष दिशाहीन हो चुका है और सरकार की उपलब्धियों से परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि दावोस में आयोजित आर्थिक मंच पर दुनिया के 60 देशों के नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और निवेश के बेहतर माहौल की चर्चा होना इस बात का प्रमाण है कि ‘ब्रांड यूपी’ अब वैश्विक पहचान बना चुका है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *