मौसम विभाग की ओर आज शनिवार 7 फरवरी के लिए मौसम ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग से जार रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में आज कोहरा छाए रहनेन की संभावना के बीच विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में एक बार फिर ठंड फिर लौट आई है। हालांकि दिन में धूप में अच्छी-खासी गर्मी देखी जाती है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक लोगों को मौसम में हो रहे बदलाव से सचेत रहने की चेतावनी जारी किया है।

मौसम विभाग के हालिया अपडेट के मुतबिक किशनगंज सहित राज्य आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में तापमान में 3°C तक की और गिरावट के साथ रातें अधिक सर्द होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी को पूरे बिहार में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। सुबह के समय में राज्य के कुछ स्थानों पर कोहरा रह सकता है जिससे विजिबिलिटी की समस्या होगी। लेकिन दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 10-12 डिग्री सेल्सियस के संभावना जताई गई है।

दक्षिण मध्य बिहार की बात करें तो पटना, गया और नालंदा जैसे जिलों में तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले सात दिनों तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन शाम और रात की सर्दी से सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में इन दिनों पश्चिमी और दक्षिणी भाग के जिलों में राज्य के अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा ठंड की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को किशनगंज, मधेपुरा, वाल्मिकीनगर, जिरादेई, बक्सर, गया और औरंगाबाद में रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। किशनगंज बिहार का सबसे ठंडा जिला बना रहा। सबसे अधिक तापमान बांका में 15.5°C नोट किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान दो दिनों तक लगभग स्थिर रहने के बाद आने वाले दिनों में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *