महाराष्ट्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अलग ही सियासी नजारा देखने को मिला। एक ओर जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कई दही हांडी कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना कैंप बगावत के बाद विधायकों की कमी महसूस की। इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने दही हांडी को खेल और गोविंदाओं को स्वास्थ्य बीमा का भी ऐलान किया है।आंकड़े बताते हैं कि पूरे मुंबई शहर में भाजपा ने 370 दही हांडी उत्सव आयोजित किए थे। यह पिछले औसतन आंकड़े 150-170 से काफी ज्यादा हैं। जश्न से जुड़े हर पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और फडणवीस की तस्वीरें शामिल थीं। इनमें सबसे ज्यादा खास वर्ली स्थित जंबूरी मैदान का आयोजन रहा, जहां भाजपा के नई मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कार्यक्रम आयोजित कराया था।
यह उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे का क्षेत्र है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा शेलार को ही आदित्य के सामने प्रोजेक्ट कर रही है। इस कार्यक्रम में फडणवीस भी पहुंचे और दही हांडी फोड़ी। शिवसेना का गढ़ माने जाने वाले ठाणे में भी शिंदे कैंप के सदस्यों ने बड़े स्तर पर दही हांडी आयोजित की। मुंबई और ठाणे में शिवसेना के अधिकांश विधायक अब सीएम शिंदे के साथ हैं

2022-08-20 16:03:16
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *