पटना के गांधी मैदान में आज सुबह से सियासी गहमागहमी नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास लिख दिया। शपथ मंच पर उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे, जिन्होंने बारी-बारी से मंत्री पद की शपथ ली। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर जैसे ही गांधी मैदान में उतरा, सुरक्षा और सख्त कर दी गई। अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहले से ही मंच के आसपास मौजूद थे। मैदान में आम जनता की भारी भीड़, वाहनों पर पाबंदी और दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचते समर्थकों का जोश पूरे माहौल को बेहद जीवंत बना रहा। शपथ ग्रहण को लेकर क्या क्या हलचल चल रही है
गांधी मैदान में हो रहे भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आज नई बिहार सरकार के और भी कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस चरण में मोहम्मद जामा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेकर नीतीश कुमार की नई टीम में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।
पटना के गांधी मैदान में जारी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बिहार कैबिनेट में एक और चरण के मंत्री शामिल किए गए। इस दौर में लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन और सुनील कुमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बिहार कैबिनेट के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जदयू के विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, भाजपा के मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, और जदयू के अशोक चौधरी ने राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ लेकर नई सरकार की टीम में अहम जिम्मेदारी संभाल ली।
नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार की बागडोर संभाल ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि पूरा मैदान समर्थकों, नेताओं और देशभर से आए वीवीआईपी मेहमानों से खचाखच भरा रहा। उनके बाद सम्राट चौधरी मंत्री पद की शपथ ली।
बिहार की नई सरकार के गठन की औपचारिक शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ मंच पर पहुंच गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री पद के लिए नामित सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद हैं। गांधी मैदान में माहौल उत्साहपूर्ण है और शपथ ग्रहण समारोह अब शुरू होने वाला है।
पटना का गांधी मैदान आज पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जाओं से भरा हुआ है, जहां नीतीश कुमार की ऐतिहासिक ताजपोशी के लिए माहौल चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर मैदान में उतरते ही सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहले से ही मंच के आसपास मौजूद हैं। इसी बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भी अपनी मां के साथ काफिले में गांधी मैदान पहुंचे, ताकि वे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के इस महत्वपूर्ण क्षण का हिस्सा बन सकें।
पटना का गांधी मैदान आज सुबह से ही राजनीतिक हलचल का केंद्र बना हुआ है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। समारोह शुरू होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मैदान में पहुंच गए, जबकि कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी पटना आकर कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे हैं। सुरक्षा घेरा कड़ा है और वीवीआईपी मूवमेंट लगातार तेज हो रहा है। नीतीश कुमार की टीम आज मंच पर शपथ लेकर नई सरकार की औपचारिक शुरुआत करेगी, जिसके साथ बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय खुलने जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पिछले 20 वर्षों से एनडीए पर विश्वास जताया है और यह भरोसा आगे भी कायम रहेगा। सम्राट चौधरी ने दोहराया कि एनडीए सरकार बिहार के विकास और जनता की बेहतरी के लिए निरंतर काम करती रहेगी।
पटना में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से बिहार की नई सरकार को बधाई देने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज जो परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वह नीतीश कुमार के व्यापक अनुभव और डबल इंजन सरकार की निरंतर कोशिशों का परिणाम है। योगी ने बिहार की जनता को नए जनादेश के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और आज शपथ लेने जा रहे नए मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई दी।
पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए, जहां उन्होंने रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। नीतीश की शपथ में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी पटना पहुंच गए है।
बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना इस बात का सबूत है कि बिहार की जनता ने एनडीए पर गहरा भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर राज्य में स्थिरता और विकास की इच्छा दिखाई है, और नई सरकार इसी उम्मीद को पूरा करने की दिशा में काम करेगी।
बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत वाहनों को कार्यक्रम स्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया है, जिसके चलते आम लोग पैदल ही मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। भीड़ के बीच उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने आवास से शपथ ग्रहण के लिए रवाना हो गए हैं, इससे पहले उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना का गांधी मैदान आज सुबह से ही भीड़ से भरने लगा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल चलते हुए समारोह स्थल की ओर बढ़ती दिखीं। गांधी मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है, जिसके कारण लोगों को डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल चलकर मैदान तक पहुंचना पड़ रहा है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए लगाए गए इस ट्रैफिक प्रतिबंध के बीच महिलाएं समूहों में गांधी मैदान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद जहां तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं दिख रहे हैं, वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर तेजी से राज्य के प्रमुख विपक्षी चेहरे के रूप में उभर आए हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के दिन भी पीके ने खुद को सबसे मुखर विपक्षी नेता के रूप में पेश करते हुए कहा कि वह एनडीए सरकार से उसके हर चुनावी वादे पर जवाब मांगेंगे और जनता के मुद्दों को सबसे आगे रखेंगे। उनकी यह सक्रियता उस राजनीतिक खालीपन को भरती दिख रही है, जो महागठबंधन की निष्क्रियता के बाद बना है।
