उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर यूपी में शनिवार को एक दिन का शोक मनाया जा रहा है। इसके तहत आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कोई सरकारी या सांस्कृतिक समारोह नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। 

2022-07-09 16:17:54 https://wisdomindia.news/?p=3505
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *