• कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ हिमांशु ऐरन को राज्यपाल द्वारा विशेष सम्मान
• डॉ ऐरन का आह्वान – पहले ही उपचार करो, जेब का भार कम करो। ।
विजडम इंडिया।
देहरादून, 19 अगस्त 2025।

मिलिट्री डेंटल सेंटर (MDC), देहरादून में 19 से 21 अगस्त तक चल रहे दंत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आज उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, सैनिक चिकित्सकों, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके पश्चात माननीय राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया।

प्रो. डॉ. हिमांशु ऐरन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन को साधारण एवं सरल भाषा में दाँतों की देखभाल और मौखिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दाँतो और मुख की महत्ता बताते हुए कहा कि ये शरीर का गेटवे है। सावधानी के लिहाज से उन्होंने बचाव को ही उपचार का सबसे अच्छा तरीका बताया और रात के भोजन के बाद ब्रश करने की आदत पर बल दिया इस प्रकार आमजन को मौखिक स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस उद्बोधन के पश्चात प्रोफ़र्सर डॉ हिमांशु ऐरन को राज्यपाल द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सैन्य डेंटल हॉस्पिटल विंग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने डॉ. हिमांशु ऐरन के ज्ञान, कौशल और जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने ये इच्छा भी व्यक्त की कि इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे उत्तराखण्ड में आयोजित किए जायें।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. हिमांशु ऐरन ने सैन्य अधिकारियों एवं सैनिक चिकित्सकों के साथ संपूर्ण डेंटल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
यह शिविर आगामी 21 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क दंत परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा।
