यूपी में चुनावी सीजन में योगी सरकार ने सड़क निर्माण की बड़ी परियोजना का तोहफा दिया है। उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज सड़क के लिए शासन ने 191.54 करोड़ रुपये की मंजूरी जारी कर दिया है। संकरे मार्ग पर जाम की समस्या दूर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण के साथ बिजली के खंभे भी शिफ्ट किए जाएंगे। इससे बलरामपुर और गोंडा जिले में मनकापुर तहसील की बड़ी आबादी को रामनगरी अयोध्या जाने में काफी सहूलियत होगी।
उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज वाली सड़क के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसको लेकर 191.54 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जिसमें 47.88 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग 38.6 किलोमीटर की सड़क को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू कराएगा।