Third Bada Mangal 2025, तीसरा बड़ा मंगल कल: ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल कल रखा जाएगा। कल 27 मई को इस बड़े मंगल पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होगी। तीसरे बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। तीसरे बड़े मंगल की पूजा में कुछ विशेष मंत्रों का जप करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि बड़ा मंगल पर गरीब लोगों को अन्न दान करने और उन्हें भोजन कराने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और लोगों के रुके कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं।

मंत्र: इस दिन श्री हनुमानजी महाराज का ॐ हनु हनुमते नम: मंत्र का जाप करने से संकट और मानसिक क्लेश से मुक्ति मिलती है।

पूजन मुहूर्त: पंचांग के अनुसार, तीसरे बड़े मंगल के दिन सुबह 08:52 से 10:35 चर व 10:35 ए एम से 12:18 तक लाभ चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:51 से 12:46 रहेगा। शाम 7:11 से 7:31 बजे तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा।

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें। पैसों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी के साथ प्रभु श्री राम जी की पूजा करें। साथ ही रामायण का पाठ भी करें।

पूजा-विधि: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के साफ सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद बजरंगबली को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें, सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं, चना, गुड़ और नारियल भी चढ़ाएं। प्रभु को बेसन के लड्डू या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद आरती करें और व्रत रखने का संकल्प लें। हनुमान जी के साथ-साथ प्रभु श्री राम और माता सीता की भी उपासना करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *