केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा के अखिलेश यादव में अनुभव की कमी है। देश राहुल गांधी और अखिलेश यादव को गंभीरता से नहीं लेता। ये दोनों ही अपने पिता के साए में पले बढ़े। मुलायम सिंह यादव बेशक धरती पुत्र हैं लेकिन मुलायम के घर में ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है। जो 44 डिग्री के तापमान में लोगों की पीड़ा जानने घर से नहीं निकलता। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव से समझदारी की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनके राजनैतिक आदर्श डा. लोहिया ने चर्चा पर्चा और खर्चा राजनीति में रहना चाहिए तथा जिंदा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती के नारे दिए थे। लेकिन अखिलेश कुर्सी से उतरने के बाद भी मानसिक रूप से कुर्सी से नहीं उतरे हैं। विधानसभा चुनाव के तीन माह पहले वे मैदान में आए। चुनाव से पहले उन्होंने कहा कि वे करहल में नहीं आएंगे। लेकिन उनके परिवार के सात लोगों ने प्रचार किया। आने वाले समय में लोकसभा में मैनपुरी का गढ़ भाजपा जीतेगी।
चुनाव में फंसे भाई को बचाने नहीं गए अखिलेश
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा के लोग आजमगढ़ और रामपुर में चुनाव नहीं जीत पाए। आजमगढ़ के चुनाव में अखिलेश अपने भाई को हार से बचाने के लिए नहीं गए। उपचुनाव में वे रामपुर भी नहीं गए। ये दोनों हार इस बात की प्रतीक है कि भाजपा अगली बार मैनपुरी और रायबरेली की सीट जीतेगी।

2022-07-05 15:45:16 https://wisdomindia.news/?p=3272
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *