बॉलीवुड एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर तक का सफर करने वाली करण-अर्जुन फेम एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का नाम भी जुड़ गया है। पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी दी गई है। जिसपर धीरेंद्र शास्त्री ने आपत्ति जताई है। धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि ऐसे किसी को संत या फिर महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है।

पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके अंदर... ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने  पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री | Dhirendra Shastri raised questions on Mamta  Kulkarni becoming ...

धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि महामंडलेश्वर की पदवी उसे दी जानी चाहिए जिसके अंदर संत या फिर साध्वी बनने का भाव हो। उन्होंने कहा कि हम खुद अभी तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं। उन्होंने कहा कि ये इतना आसान नहीं है। सिर्फ धीरेंद्र शास्त्री ही नहीं बल्कि स्वामी रामदेव ने भी ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर आपत्ति जाहिर की है।

रामदेव ने कहा कि किसी के नाम के आगे बाबा जोड़ देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर कोई एक दिन में नहीं बनता है, उसके लिए सालों की साधना लगती है। हम लोगों ने 50-50 सालों तक तप किया है और फिर साधुता को पाया है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है।

पिंडदान और महामंडलेश्वर के बाद ममता कुलकर्णी का पहला बयान, बोलीं- 'मैंने  कुछ नहीं किया सब महादेव' | mamta kulkarni first statement after bacame  Mahamandaleshwar in maha kumbh ...

पिछले शुक्रवार को पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गृहस्थ जीवन त्यागकर संन्यास की घोषणा कर दी और इसके बाद उनको किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *