Republic Day 26 January : देश पूरे उल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। परेड के दौरान दो झांकियां संविधान के 75 साल के उत्सव को प्रदर्शित करेंगी। गणतंत्र दिवस परेड 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ रखी गई है। परेड में देश के राज्यों की झांकियां दिखती हैं जिसमें वहां संस्कृति, सभ्यता, वेशभूषा, खानपान की झलक दिखती है।

Constitution Day of India 2022: भारत में कब और क्यों मनाया जाता है संविधान  दिवस, पढ़ें 10 दिलचस्प बातें - national constitution day of india 2022 date  history significance 10 interesting facts

क्यों की संविधान लागू करने में देरी

हमारे देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो चुका था। 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा इसे अपना लिया गया था। तो फिर क्यों इसे लागू करने में दो महीने की देरी की गई। क्यों दो माह बाद 26 जनवरी 1950 को यह संविधान पूरे देश में लागू किया गया। इसकी वजह 20 साल पहले आजादी की लड़ाई के दौरान की तारीख में मिलती है। दरअसल 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने देश की पूर्ण आजादी या पूर्ण स्वराज का नारा दिया था। इसी की याद में संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 तक इंतजार किया गया।

19 दिसंबर 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया। इसी दिन पूर्ण स्वराज की मांग की गई। फैसला लिया गया कि जनवरी के आखिरी रविवार को देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यह तारीख 26 जनवरी 1930 थी। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज की इस मांग को सार्वजनिक किया गया। इस दिन पंडित नेहरू ने लाहौर में रावी नदी के किनारे तिरंगा झंडा लहराया था। इस तरह 26 जनवरी का दिन बेहद खास था जिसके लिए इंतजार किया गया।

आपको बता दें कि 26 नवंबर का दिन हमारे देश में संविधान दिवस व कानून दिवस के तौर पर मनाया जाता है जब इसे अपनाया गया था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *