बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में बसपा प्रमुख मायावती के बाद उनके भतीजे आकाश आनंद का नाम है। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा 40 स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं हैं। मायावती और आकाश आनंद के बाद ज्यादातर दिल्ली प्रदेश बसपा के ही नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आठ फरवरी को वोटों की गिनती के साथ ही रिजल्ट का ऐलान होगा। फिलहाल नामांकन का दौर चल रहा है।

Mayawati re-elected BSP chief; vows to never to stop or bend - The Hindu

बसपा ने हरियाणा से सबक लेते हुए दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है। ऐसे में यहां लड़ाई चौतरफा दिखाई दे रही है। इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी दिल्ली में अलग अलग लड़ रहे हैं। भाजपा के साथ एनडीए के दल जुड़े हुए हैं और एक साथ लड़ाई में उतरे हैं।

बसपा की तरफ से भले ही मायावती अभी दिल्ली में सक्रिय नहीं हैं लेकिन आकाश आनंद लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। बसपा की नजर फिलहाल अपने कोर वोटर दलित समाज पर ही है। माना जा रहा है कि बसपा जितनी मजबूती से लड़ेगी उतना ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है। पिछले तीन चुनावों में दलित समुदाय का वोट केजरीवाल की पार्टी को ही मिलता रहा है। कहा जाता है कि केजरीवाल सरकार की योजनाओं का भी सबसे ज्यादा फायदा दलित समाज को ही मिल रहा है।

यह हैं बसपा के स्टार प्रचारक

बसपा प्रमुख मायावती

आकाश आनंद नेशनल कोर्डनेटर

लक्ष्मण सिंह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

नितिन सिंह

राजाराम

धर्मवीर सिंह अशोक

सी.पी. सिंह

रणधीर बेनिवाल

सुदेश आर्य

सुजीत सम्राट

राजेश तंवर

सतीश चौधरी

शीशपाल सिंह

ललित कुमार गौतम

उत्तिलराम आजाद

नरेन्द्र पाल सिंह

सुरेश चंद गौतम

सुरेश चंद्रा

योगेश कुमार

डा. सलीम अहमद

राजकुमार

जगदीश मास्टर

उमेश पीपरिया

एड रजनी बौद्ध

शंकर लाल कर्दम

भूपेन्द्र सिंह बेधड़क

दिनेश कुमार गौतम

कैलाश माथुर

दर्शन लाल

पन्ना लाल गौतम

डा. रंजीत राम

प्रेम कुमार गौतम

राजेन्द्र प्रसाद बबल

अरूणा चौटाला

शरीफ अली

गुरुदयाल सिंह गौतम

गोतम मोहन

जुगल जाटव

संजीव दोहरे

एसपी सागर

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *