समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने संभल में हो रहे एक्शन पर यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इकरा ने कहा कि इन सब चीजों की कोई जरूरत नहीं है। हमारे देश का जो कानून है उसे सभी को पालन करना है। प्लेसेस ऑफ वर्सिप एक्ट है। पहले जो राजा होता था उसके अनुसार व्यवस्थाएं बदल जाती थीं। अब देश में राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है। एक्ट इसलिए ही लाया गया था कि 1947 में जो भी मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर जैसे थे वैसे ही रहेंगे। अब संविधान में जो लिखा गया है उसी के अनुसार सभी को चलना पड़ेगा। अब यहां पर किसी का राज नहीं है किसी की तानाशाही नहीं है। संविधान में प्लेसेस ऑफ वर्सिप एक्ट है तो उसी के हिसाब से चलना होगा।

इकरा हसन सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल के सााथ संभल में हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंची थीं। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में इकरा हसन ने कहा कि संभल में जो कुछ हुआ है वह काला धब्बा है। हम लोगों ने पहले भी यहां आने की कोशिश की थी लेकिन प्रशासन ने आने नहीं दिया था। अब आने का मौका मिला है तो पार्टी की तरफ से छोटी से मदद पीड़ित परिवारों को दी गई है और उनका दुख बांटने की कोशिश की गई है।

संभल सांसद जियाउर्रहमान पर आजम खान की तरह एक्शन की चेतावनी वाले सवाल पर कहा कि राज्य सरकार लगातार धमकी देने का काम कर रही है। विपक्ष के नेताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर संभल सांसद जियाउर्रहमान ने कहा कि यहां जो कुछ हुआ है उससे पूरा देश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह हकीकत है कि 29 साल से यहां कोई हिंदू मुस्लिम दंगा नहीं हुआ है। यहां हिंसा में पांच लोगों की जान गई है। इस हिंसा को हम लोगों ने विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया गया है। कहा कि अफसोस यह है कि हमारे लोगों की हत्या हुई और हम लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज हुई है। यह कैसा इंसाफ है। हमें कानून और संविधान पर भरोसा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *