• आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में एक महिला को भारी-भरकम पार्सल मिला। इसे खोला तो वह हैरान रह गई। इस पार्सल में किसी की लाश रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यानदागांदी गांव में एक महिला को ऐसा पार्सल मिला जिसमें किसी शख्स की लाश रखी हुई थी। सागी तुलसी नाम की महिला अपना घर बनवा रही थी। तभी एक अज्ञात संस्था की तरफ से उसके पास फोन आया। संस्था ने दावा किया कि वह गरीबों की मदद करती है। खास तौर पर अपने क्षत्रिय समुदाय के लोगों का ध्यान रखती है। उस संस्था ने कहा कि वह तुलसी की उनका घर बनवाने में मदद करना चाहती है। इसके बाद संस्था की तरफ से पार्सल आने शुरू हो गए।

पहली बार पेंट भेजा गया। इसके बाद तुलसी को पार्सल के जरिए ही टाइल्स मिलीं। इसके बाद तुलसी के पास फोन आया कि कुछ ही दिनों में उन्हें बिजली का सामान मिल जाएगा। गुरुवार रात परिवार को एक पार्सल मिला। यह एक लकड़ी की संदूक थी। संदूक काफी भारी भी थी। तुलसी को लगा कि इसमें बिजली का सामान होगा। हालांकि जब उन्होंने संदूक खोली तो हैरान रह गए। इसमें एक शख्स की लाश थी। मृत शख्स की उम्र 45 से 50 के बीच रही होगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *