हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में साउथ के सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की उम्र 35 साल थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया गया था। अब पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

Allu Arjun Arrest: Pushpa 2 Hero Allu Arjun Arrested in sandhya Theatre  News in Hindi | Jansatta

अल्लू अर्जुन ने जाहिर किया था महिला की मौत पर दुख

इससे पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर दुख जाहिर किया था। बुधवार रात 9:30 बजे पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान एम रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी। अल्लू अर्जुन ने एक्स पर घटना का जिक्र करते हुए वीडियो पोस्ट किया और दुख व्यक्त किया। एक्टर ने लिखा, “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूँ कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूँगा। शोक मनाने के लिए उनकी आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

अल्लू अर्जुन और ने परिवार को दिए 25 लाख रुपये

अल्लू अर्जुन ने मृत महिला के परिवार को आश्वासन दिया कि वह ‘उनके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे’। अभिनेता ने परिवार को ‘सद्भावना के तौर पर’ 25 लाख रुपये भी दिए।

000 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 1 हफ्ते के अंदर ग्लोबली 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में अल्लू अर्जुन ने कल 12 दिसंबर को इसका जश्न मनाया और पूरे देश को शुक्रिया कहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *